फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर और फरौली में देर रात तक मचा रहा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियापुर और फरौली में देर रात तक मचा रहा कोहराम
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को लाखनू-लाड़पुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दोनों मजदूरों की मौत के बाद जब उनके शव उनके गांवों में पहुंचे तो वहां मातम छा गया। बेहद गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार को लाखनू-लाड़पुर मार्ग पर एक बाइक ने दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी थी। इस दुघर्टना में उक्त बाइक पर सवार अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे की खबर जैसे ही दोनों के परिजनों व ग्रामीणों को मिली, वह जिला अस्पताल पहुंचे। अमर सिंह के गांव दरियापुर व यामीन के गांव फरौली में मातम छा गया। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव दरियापुर और फरौली में मृतकों के घरों पर कोहराम मचा था और गांवों में मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें