द केरल स्टोरी फिल्म देखने पहुंची छात्राएं। संवाद
- फोटो : samvad
विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को लव जेहाद के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 182 महिलाओं और युवतियों को फिल्म द केरला स्टोरी मुफ्त दिखाई। शो के समापन पर सैकड़ों बच्चियों ने दो मिनट का मौन रखकर लव जेहाद का शिकार हुई बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, मदन गोपाल वार्ष्णेय जिला कोषाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सचिन वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष आशीष उपाध्याय, राहुल चौधरी, दीपक कनोडिया, विवेक गर्ग, पवन वशिष्ठ, अमित कुशवाह, मनोज वार्ष्णेय, अभिषेक उपाध्याय आदि थे। संवाद