फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गुलाबी ठंड में वेलवेट कुर्ता सेट व सलवार सूट बने पसंद

Tue, 20 Oct 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर सजे वेलवेट ​के परिधान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सुबह और शाम महसूस हो रही हल्की ठंड का सीधा असर अब शहर के कपड़ा बाजारों और महिलाओं के पहनावे पर साफ दिखाई देने लगा है। बाजारों में वेलवेट के कुर्ता सेट्स और सलवार सूट की मांग में इजाफा देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के अनुकूल खुद को ढालने और त्योहारों पर स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं वेलवेट के परिधानों को सबसे ज्यादा तवज्जो दे रही हैं। शहर के मुख्य कपड़ा बाजारों, बुटीक और रेडीमेड गारमेंट शोरूमों में इन दिनों वेलवेट के डिजाइनर सूट्स के नए-नए कलेक्शन सजाए गए हैं।
कपड़ा व्यापारियों के अनुसार मखमल का कपड़ा न केवल महिलाओं को एक राजसी और गरिमामयी लुक देता है, बल्कि यह हल्की ठंड से बचाने के लिहाज से भी बेहद मुफीद और आरामदायक साबित होता है। भारी ऊनी कपड़ों की तुलना में यह काफी हल्का होता है, जिससे इसे किसी भी पारिवारिक समारोह या त्योहार पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाजार में इस बार खासकर ज्वेल टोन्स यानी गहरे और चमकदार रंगों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। इनमें जामुनी, गहरा लाल, पन्ना हरा और गहरा नीला जैसे रंगों के वेलवेट कुर्ता सेट महिलाओं और युवतियों को खूब लुभा रहे हैं।

न ज्यादा गर्म, न बहुत ज्यादा ठंडा

वेलवेट कुर्ता सेट पहनने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है और यह दिखने में बेहद रिच व क्लासिक लगता है। मैंने दीपावली और भैया दूज के लिए वाइन कलर का वेलवेट सूट खरीदा है, जिस पर बारीक जरी का काम है।
-पूजा वार्ष्णेय निवासी मुरसान गेट।



आजकल वेलवेट फैब्रिक में कई नए कट्स और ट्रेंडी पैटर्न्स आ रहे हैं, जैसे कि स्ट्रेट कुर्ता सेट और अफगानी सलवार सूट। ऑफिस के फेस्टिव इवेंट्स या करवाचौथ के बाद होने वाले गेट-टुगेदर के लिए यह एकदम सही विकल्प है।
विज्ञापन

-प्रभा वार्ष्णेय निवासी विवेकानंद नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें