शहर के श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना में तीन दिवसीय श्री शांति महावीर जिनबिंब वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के सानिध्य में दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों की अनुपम छटा बिखरी।
सुबह सर्वप्रथम मूलनायक भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। श्रीयोग महामंडल आराधना विधान का आयोजन हुआ। इसके बाद वेदी शुद्धि संस्कार कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ भावपूर्ण पूजा-अर्चना की। राकेश भैया जी ने वेदी प्रतिष्ठा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं स्तुति पाठ से वातावरण पूर्णत: धर्ममय हो गया। कार्यक्रम में जैन नवयुवक सभा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धरणेंद्र कुमार जैन, गुरुग्राम के संजय जैन, राजकुमार जैन लोहिया अमित जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, जिनेंद्र जैन, कपिल जैन, राकेश जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।