फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नहीं मिला वीडीओ, लापता होने की गुमशुदगी दर्ज, सौंपा ज्ञापन, ब्लॉक सहपऊ में सचिवों ने दिया धरना

Fri, 08 Sep 2023 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीडीओ के लापता होने से विभागीय अधिकारियों व साथी कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है।  काफी खोजबीन के बाद भी जब वीडीओ का सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार को जिले के सभी वीडीओ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी विकास भवन पहुंचे। 
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी से पूछताछ करते कोतवाल अमित कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के ब्लॉक सहपऊ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के छह सितंबर की शाम से लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को पंचायत सचिवों ने विकास भवन सभागार में मंत्रणा करने के बाद ब्लॉक सहपऊ पर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के नाम खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीडीओ व एडीओ पंचायत पर वीडीओ का मानसिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर, लापता वीडीओ के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


 छह सितंबर को गांव खोंडा एवं गुतहरा में सीडीओ के निरीक्षण में साथ रहे सहपऊ ब्लॉक में तैनात वीडीओ नागेश यादव के शाम तक घर नहीं पहुंचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडीओ के लापता होने से विभागीय अधिकारियों व साथी कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है।  काफी खोजबीन के बाद भी जब वीडीओ का सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार को जिले के सभी वीडीओ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी विकास भवन पहुंचे। 

विज्ञापन


सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने यहां बैठक कर मंत्रणा की और सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ग्राम पंचायत सचिव ब्लॉक सहपऊ पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारी -ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकरियों ने सहपऊ में तैनात बीडीओ सुरेश कुमार सिंह एवं एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय पर वीडीओ नागेश का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और मामले में जांच की मांग की है। 

पदाधिकारियों ने कहा कि नागेश यादव के भाई दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वीडीओ ने छह सितंबर को व्हाट्सएप पर उनको एक संदेश दिया कि बीडीओ एवं एडीओ पंचायत उनका उत्पीड़न करते हैं । निरीक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण करते हैं। वह शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। इसके लिए बीडीओ एवं एडीओ ही जिम्मेदार होंगे। वह मेरा वेतन रोक कर पांच हजार रुपये की वसूली करते हैं। नागेश के भाई आदेश कुमार ने आशंका जताई है कि उनके भाई के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इधर, आदेश कुमार ने कोतवाल के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप कर उसके भाई की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी गई है।

 मेरी अभी नई तैनाती हुई है। वीडीओ नागेश द्वारा चंदा एवं निरीक्षण के नाम पर पैसे वसूलने के सभी आरोप गलत है। -अनिल उपाध्याय, एडीओ पंचायत, सहपऊ

विज्ञापन

 वीडीओ नागेश यादव द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार हैं। उनका कभी भी वेतन नहीं रोका गया है और न ही कभी पैसे की कोई मांग की गई है। -सुरेश कुमार सिंह, बीडीओ, सहपऊ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें