फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वैन ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, गंभीर

Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जलेसर-सादाबाद रोड पर रविवार की देर शाम ओवरटेक करते समय ईको वैन की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को शाम करीब 7:30 बजे बाइक पर तीन लोग जलेसर की ओर से सादाबाद आ रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही ईको वैन ने बाइक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार विपिन (26) निवासी नगला काठ, कुरसंडा, कुलदीप (24) निवासी गुरसौटी और मुन्ना (60) निवासी गुरसौटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि ईको वैन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें