कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही 12553 वैशाली एक्सप्रेस का इंजन बरहन से जलेसर रोड स्टेशन के बीच फेल हो गया। इस बीच किसी तरह से ट्रेन को जलेसर रोड स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस दौरान वैशाली एक्सप्रेस के पीछे चल रही कई ट्रेनों को भी रोकना पड़ा।
उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली कानपुर रेल ट्रैक पर 24 नवंबर की सुबह बरहन जलेसर रोड स्टेशन के बीच वैशाली एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते कुछ देर के लिए अप ट्रैक बाधित रहा। वहीं, जलेसर रोड स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस लगभग दो घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही 12553 वैशाली एक्सप्रेस का इंजन बरहन से जलेसर रोड स्टेशन के बीच फेल हो गया। इस बीच किसी तरह से ट्रेन को जलेसर रोड स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस दौरान वैशाली एक्सप्रेस के पीछे चल रही कई ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार लगभग टुंडला से सिर्फ 29 मिनट की देरी से रवाना हुई। वैशाली एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। लगभग दो घंटे तक जलेसर रोड स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।