एमजी पॉलिटेक्नीक मैदान में दौड़ लगाते खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
एमजी पॉलीटेक्नीक में चल रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखया। 400 मीटर दौड़ में रिया कुमारी ने प्रथम, महक खान ने द्वितीय, रमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, 800 मीटर के छात्र वर्ग में योगेश रावत ने प्रथम, मयंक प्रताप ने द्वितीय व हरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाला फेंक में राखी ने प्रथम, नंदिनी शर्मा ने द्वितीय व मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट में छात्र वर्ग में संदीप कुमार ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय, कपिल रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट छात्रा वर्ग में महक खान ने प्रथम, राखी ने द्वितीय, मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में संदीप कुमार ने प्रथम, लवेश कुमार ने द्वितीय कपिल रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में छात्रा वर्ग में महक ने प्रथम राखी ने द्वितीय व मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एमजी पॉलीटेक्नीक के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, नसरूद्दीन, ईश्वरदयाल, सतीश चंद्र शर्मा भूपेंद्र कुमार, नीलू सिंह आदि मौजूद रहे।