फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ताजे फलों के इस्तेमाल से बढ़ा बेकरी उत्पादों का जायका

Thu, 10 Sep 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर में एक बेकरी की दुकान के फ्रीजर में सजे प्रीमियम क्वालिटी के केक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेकरी उत्पादों में ताजे फलों के प्रयोग और आधुनिक फ्लेवर्स के आने से पेस्ट्री व केक का स्वाद पूरी तरह बदल गया है। इसके चलते स्थानीय स्तर पर बेकरी कारोबार को एक नई गति मिली है और महंगे प्रीमियम व हेल्दी उत्पादों का बाजार तेजी से फल-फूल रहा है।
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों टार्ट और ब्लूबेरी पेस्ट्री की मांग सबसे ज्यादा है। ताजे फलों और बेरीज़ के इस्तेमाल से तैयार होने वाली इन पेस्ट्रियों का हल्का और प्राकृतिक स्वाद युवाओं व बच्चों को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए बाजार में बिना चीनी और प्लांट-बेस्ड सामग्री से निर्मित के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री में बड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा है।
पहले जहां शहर में आमतौर पर 300 रुपये प्रति किलो की रेंज वाले साधारण केक ही ज्यादा बिकते थे, वहीं अब उनकी जगह 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति किलो तक की कीमत वाले प्रीमियम केक ले रहे हैं। शत-प्रतिशत अंडा मुक्त केकों की भारी मांग है, जिनमें चीज़ केक 1500 रुपये प्रति किलो, सिल्क ब्राउनी केक 1100 रुपये प्रति किलो और प्योर ट्रिपल केक 1000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक अपनी मर्जी से किसी भी डिजाइन, थीम, नाम या फोटो वाले कस्टमाइज्ड केक तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा और अलीगढ़ पर निर्भरता हुई समाप्त
पहले ऐसे खास और प्रीमियम बेकरी उत्पाद या कस्टमाइज्ड केक के लिए लोगों को आगरा या अलीगढ़ में बुकिंग करानी पड़ती थी, लेकिन अब हाथरस में ही यह उत्पाद तैयार हो रहे हैं, जिससे पड़ोसी जिलों पर निर्भरता खत्म हो गई है। बेकरी कारोबारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि हाथरस के लोगों को बेहतरीन केक और पेस्ट्री के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। हम ग्राहकों की पसंद और मांग के हिसाब से खुद फ्रेश केक तैयार कर रहे हैं। शहर के लोग अब प्रीमियम क्वालिटी को खूब पसंद कर रहे हैं। बेकरी कारोबारी नीरज कुमार ने बताया कि हाथरस में अधिकांश विक्रेता बाहर की बेकरियों से केक मंगाकर बेचते हैं, लेकिन हम खुद इन-हाउस केक तैयार करते हैं। इससे ताजगी और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें