फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा, बेसमेंट में मिट्टी खिसकने से गई थी मजदूर की जान

Sun, 06 Oct 2024 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गोपीगंज के एक मकान में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को अचानक मिट्टी खिसक गई। मिट्टी खिसकने से बेसमेंट में काम कर रहा मजदूर छोटू मलबे में दब गया। बागला अस्पताल में चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपीगंज में मकान के बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने 6 अक्टूबर देर रात करीब 11 बजे आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट तक जाम व हंगामे की स्थिति बनी रही। जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन

 
6 अक्टूबर को गोपीगंज के एक मकान में बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को अचानक मिट्टी खिसक गई। मिट्टी खिसकने से बेसमेंट में काम कर रहा मजदूर छोटू पुत्र जवाहर सिंह निवासी अईयापुर मलबे में दब गया। क्षेत्रीय लोग व साथी छोटू को निकालकर अचेत अवस्था में बागला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर शव को लेकर आगरा रोड पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां शव को चौकी सामने आगरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि मुआवजा व उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने करीब 45 मिनट समझाने के बाद जाम को खुलवाया। इस बीच अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का यातायात बाधित रहा। छोटू शादीशुदा था। उसकी मौत के बाद पत्नी का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि परिजनों को समझा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जाम नहीं लगाया था। परिजन मौत से गुस्से में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें