फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खाद वितरण के दौरान सहकारी समिति पर हंगामा

Wed, 30 Oct 2024 11:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में डीएपी खाद को लेकर मारामारी थम नहीं रही। बुधवार को भी सुबह से ही कासगंज रोड स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर खाद लेने के लिए किसानों की कतार लगी रही। इस दौरान यहां हंगामा भी हुआ, जिसके बाद यहां गेट बंद करके खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन




दरअसल, इन-दिनों किसान रबी की फसल की बुवाई के लिए डीएपी खाद लेने पहुंंच रहे हैं। सहकारी समितियों के गोदामों पर सुबह से ही खाद लेने किसान पहुंच जाते हैं। जहां खाद नहीं मिलता, वहां से किसान मायूस होकर लौट आते हैं। जहां खाद बंट रहा है, वहां मारामारी मच जाती है। बुधवार को कासगंज रोड स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लगी रही। खाद वितरण के दौरान यहां हंगामा खड़ा हो गया।



इधर, समिति कर्मचारियों कहना था कि भीड़ के कारण यहां इतनी अव्यवस्था फैल जाती है कि खाद बांटना मुश्किल हो जाता है। खाद न मिलने से निराश कई महिला और पुरुष एसडीएम के यहां पहुंच गए और खाद न मिलने की शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम न्यायिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी गेट के बाहर खड़े हो जाएं। सभी को एक-एक करके तब तक खाद दिया जाएगा, जब तक स्टॉक समाप्त नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें