फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 24 चालकों की भर्ती करेगा रोडवेज, 15 फरवरी तक होंगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 06 Feb 2024 07:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिपो में 24 चालकों की भर्ती किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 15 फरवरी की शाम तक आवेदन लिए जा रहे हैं। 16 फरवरी को साक्षात्कार के बाद तत्काल भर्ती की जाएगी। अभी तक आधा दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हाथरस डिपो में चल रही चालकों की कमी जल्द दूर होगी। हाथरस डिपो 24 चालकों की संविदा पर भर्ती करेगा। इसके लिए रोडवेज ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो नरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि दो दर्जन चालकों की भर्ती किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 15 फरवरी की शाम तक आवेदन लिए जा रहे हैं। 16 फरवरी को साक्षात्कार के बाद तत्काल भर्ती की जाएगी। अभी तक आधा दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन हाथरस बस स्टेंड पर हार्डकॉपी में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें