समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सिकंदराराऊ सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। सपा ने सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर ललित बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
सपा के जिला अध्य़क्ष जसवंत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बघेल को बी फार्म दे दिया है। सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से सपा ने डॉ ललित बघेल को उम्मीदवार बनाया है। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है और बताया कि बघेल को पार्टी ने बी फार्म दे दिया है। हाथरस सदर विधानसभा सीट पर सपा ने ब्रजमोहन राही को टिकट दिया है।