ग्राम प्रधान के घर पर खाना खाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को हाथरस में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने गांव रुहेरी में ग्राम प्रधान के घर पर खाना किया।
भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह हाथरस सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर के समर्थन में जन संपर्क करने के पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने वहां गांव रुहेरी में ग्राम प्रधान के घर पर भोजन किया । उसके बाद वहां उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगे।