फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आज अखिलेश और स्वतंत्र देव सिंह हाथरस में, कल आएंगे सीएम योगी

Sun, 13 Feb 2022 09:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

15 और 17 को जयंत भी आएंगे जिले में, अन्य कई स्टार प्रचारकों के भी कार्यक्रम हो रहे तय।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में और ताकत झोंक दी है। कई दलों के स्टार प्रचारक अब अपने प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए यहां आ रहे हैं। इससे जिले का सियासी तापमान और बढ़ जाएगा। इसका सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


20 फरवरी को मतदान से पहलेचुनाव प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। उनके समर्थन में राजनेता चुनावी सभाएं भी करने आ रहे हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ में आएंगे। वह दोपहर 11.50 बजे हेलीकॉप्टर से सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर आएंगे। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रविवार को ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यहां आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। वह गांव रुहेरी में जनसंपर्क करेंगे और उसके बाद वह सासनी के गांव समामई में
विज्ञापन

सभा को संबोधित करेंगे। सासनी कस्बे में वह जनसंपर्क भी करेंगे। तदुपरांत वहां से हाथरस जंक्शन होते हुए पुलिस लाइन वापस चले जाएंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दोपहर 12 बजे सादाबाद में छाबी मियां के बाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।

तदुपरांत दोपहर तीन बजे वह सिकंदराराऊ में नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। इधर, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी भी 15 और 17 फरवरी को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। इसकी तैयारी में रालोद के सादाबाद सीट के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी व उनके अन्य समर्थक जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें