फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी का 30 मार्च को हाथरस में आगमन स्थगित, अब 1 अप्रैल को आएंगे, भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में लेंगे भाग

Fri, 29 Mar 2024 08:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में 30 मार्च को भाजपा के बैनर तले प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाना था। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करना था, लेकिन एक दिन पहले किन्हीं कारणों से सीएम का कार्यक्रम दो दिन आगे बढ़ गया। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 मार्च को जिले में आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में भाजपाइयों के अलावा पुलिस-प्रशासन भी जुट गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में 30 मार्च को भाजपा के बैनर तले प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाना था। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करना था, लेकिन एक दिन पहले किन्हीं कारणों से सीएम का कार्यक्रम दो दिन आगे बढ़ गया। अब मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को यहां आएंगे। वह आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
 
29 मार्च को भी कार्यक्रम स्थल पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। सेफ हाउस बनाए जाने के लिए आगरा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे और व्यवस्थाओं का खाका खींचा। इधर, भाजपा पदाधिकारी भी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रबुद्ध सम्मेलन को किन्हीं कारणों से 30 मार्च को स्थगित कर दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब 1 अप्रैल को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। -शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें