मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने पहुंच गए हैं। सम्मेलन में भाजपा के प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर और संगठन पदाधिकारी भी नजर आए।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी से हर वर्ग को उनकी जरुरत के हिसाब से योजनाओं का लाभ दिया गया है। 2014 के बाद एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत बना है। आज दुनिया के अंदर भरत का सम्मान बढ़ा है। यह सम्मान विश्व में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। दुश्मन आज देश के अंदर नहीं घुस सकता है।
विरोधियों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग अराजकता कराते थे, उनके हाथ में सत्ता नहीं जानी चाहिए। सरकारी योजनाओं का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद राशन के लिए जनता तरस रही थी। आज 80 करोड़ को निशुल्क राशन मिल रहा है। करोड़ों को छत मिल गई। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में आपके यहां चुनाव होना है। जब चुनाव होगा, गर्मी भी बढ़ जाएगी। उन्होंने एनडीए के दलों से आवहान करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने यहां की हींग काजिक्र करते हुए कहा कि हींग की खुशबू देश में पहुंचनी चाहिए। किशन लाल दिलेर का जिक्र करते हुए वर्तमान सांसद की शालीनता का जिक्र किया।
सांसद राजवीर दिलेर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सिकंदाराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, राज्यमंत्री असीम अरुण, हरीशंकर राना, पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, रालोद विधायक प्रदीप सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, एमएलसी ऋषि पाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि।