फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हाथरस पहुंची बोर्ड की टीम, ले गई नामावली व पंजीकरण सूची, 35 विद्यालयों ने नहीं की जमा

Fri, 17 Nov 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड की टीम हाथरस पहुंची। टीम डीआईओएस कार्यालय से नामावली व पंजीकरण सूची लेकर चली गई। 35 स्कूलों ने सूची जमा नहीं की है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की टीम 17 नवंबर को हाथरस में आई और नामावली व पंजीकरण सूची लेकर चली गई। जिले के 35 विद्यालयों ने नामावली व पंजीकरण सूची जमा नहीं की है। अब इन विद्यालयों की नामावली व पंजीकरण सूची बाद में जमा होगी।

विज्ञापन


हाथरस में माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 353 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों को बोर्ड की नामावली व कक्षा 9 व कक्षा 11 के अग्रिम पंजीकरण की सूची जमा करनी होती है। इसके बावजूद जिले के 35 विद्यालयों ने यह जमा नहीं की। 

बोर्ड की टीम 17 नवंबर को आई और नामावली और पंजीकण सूची लेकर चली गई। अब इन विद्यालयों केा बाद में अपनी डिटेल जमा करनी होगी। इस संबंध में डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि बोर्ड की टीम नामावली व पंजीकरण सूची लेकर चली गई। जिन विद्यालयों ने नामावली व पंजीकरण सूची जमा नहीं की है अब उन्हें बाद में यह जमा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें