फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : नकल पर नकेल कसेंगे छह सचल दल

Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है। यह दल परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। अनुचित सामग्री का प्रयोग करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है। इस वर्ष 96 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इस वर्ष परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दलों का गठन कर दिया गया है।
डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता व राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में सचल दलों का गठन किया गया है। इस जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश का कहना है कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकल पर नकेल कसने के लिए छह सचल दलों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें