यूपी बोर्ड की 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए प्राइवेट और पत्राचार शिक्षा के फॉर्म भरने के लिए हाथरस में केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। प्रत्येक पंजीकरण केंद्र पर हाईस्कूल के 500 और इंटरमीडिएट के 700 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सकेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवदेन पत्रों की उपलब्धता और पंजीकरण के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि पंजीकरण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज टुकसान, राजकीय हाईस्कूल बस्तोई, राजकीय हाईस्कूल मुहरिया, राजकीय हाईस्कूल अरौठा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक पंजीकरण केंद्र पर हाईस्कूल के 500 और इंटरमीडिएट के 700 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सकेगा।
पत्राचार शिक्षा के जरिये पंजीकरण कराने के लिए भी इन विद्यालयों को नामित किया गया है। चारों केंद्रों पर सिर्फ इंटरमीडिएट के 100-100 परीक्षार्थियों के पंजीकरण हो सकेंगे। दूसरे राज्यों व विदेशी छात्रों के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को जिम्मेदारी दी गई है।