हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गांव कैलोरा के निकट पुल पर 31 जुलाई की रात को ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय होमगार्ड कालीचरन को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव सिथरौली निवासी कालीचरन पुत्र झलरपाल 31 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई।
लहुलुहान हालत में होमगार्ड को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर दे दी है।