सरस्वती इंटर कॉलेज से डीसीएम में लोड़ होती यूपी वोर्ड की उत्तर पुस्तिकाए।संवाद
- फोटो : samvad
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के रवाना होने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया। जिले के एक मात्र संकलन केंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज से विभिन्न जिलों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं रवाना होने लगी हैं। इधर, जिले में तीन केंद्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को संपन्न हो गईं। इस वर्ष परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। विभाग 19 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू करने की तैयारी है। इस वर्ष जिले में सरस्वती इंटर कॉलेज, पीबीएएस इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इधर, जिले की उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए अन्य जिलों में भेजा जा रहा है। जिस वाहन में उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी, उसमें एक पुलिसकर्मी साथ भेजा जाएगा। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि मूल्यांकन के लिए विभिन्न जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं को भेजना शुरू कर दिया गया है। जिले में तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
-