सचल दलों का भी नहीं ध्यान
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैनात सचल दल की ओर से सिर्फ परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोके जाने के लिए परीक्षार्थियों के जेब, जूते, कपड़ों आदि की तलाशी तक ही सीमित हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित केन्द्र तक पहुंचाने के प्रति ध्यान नहीं दे रहे हैं।
केन्द्र व्यवस्थापकों पर टिका पूरा दारोमदार
शिक्षा विभाग का पूरा दारोमदार फिलहाल केंद्र व्यवस्थापकों पर टिका हुआ है। रास्ते में कॉपियां बदलने या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता की आशंकाओं को लेकर कोई ठोस निगरानी दिखाई नहीं दे रही। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में यह लापरवाही की हद है।