फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 70 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं आईं, अब ओएमआर शीट आने का इंतजार

Tue, 31 Jan 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एक लाख चार हजार अ उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल की 40 हजार और इंटरमीडिएट की 30 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं भी भेज दी हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 की तैयारियां तेज कर दी है। बोर्ड ने जिले में 70 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को अक्रूर इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 

विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अक्रूर इंटर कॉलेज में एक लाख चार हजार अ उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। सोमवार देर रात बोर्ड ने हाईस्कूल की 40 हजार और इंटरमीडिएट की 30 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं भी भेज दी हैं। 

डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि परीक्षा से संबंधित सामग्री आना शुरू हो गई है। शेष ब उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट आने का इंतजार किया जा रहा है। परीक्षा से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें