फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिल्ली व प्रयागराज के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Thu, 05 Nov 2026 11:29 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शकूरबस्ती और सूबेदारगंज के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का ठहराव हाथरस जंक्शन पर भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इससे दिल्ली, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और प्रयागराज की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 04420 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल छह और सात नवंबर को शकूरबस्ती से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह रात 10:10 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और 10:12 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसके बाद टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा और कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04419 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती स्पेशल सात और आठ नवंबर को सूबेदारगंज से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। यह रात 9:03 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी और 9:05 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

ट्रेन अगले दिन सुबह 2:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के दोनों ओर से दो-दो फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसमें सामान्य और स्लीपर श्रेणी के 13 कोच और दो एसएलआर सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें