फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुफ्त शराब न मिलने पर सेल्समैन को पीटा, पथराव

Thu, 05 Nov 2026 11:28 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। शहर के सासनी गेट खातीखाना स्थित देसी शराब के ठेके पर मुफ्त में शराब न मिलने पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने सेल्समैन को पीटा और ठेके पर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मैनपुरी के करहल क्षेत्र के निवासी सर्वेश कुमार यहां सासनी गेट स्थित शराब के ठेके पर काम करते हैं और वहीं रहते हैं। सर्वेश के अनुसार बुधवार रात करीब नौ बजे आठ से 10 युवक ठेके पर आए और 10 क्वार्टर मुफ्त में मांगने लगे।
जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अपनी धौंस जमाते हुए कहा कि वे अभी जेल से छूटकर आए हैं और उसे भी रास्ते से हटा देंगे। इस बात पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सेल्समैन और अन्य कर्मियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और ठेके का गेट बंद किया, लेकिन बाहर से लगातार ईंट-पत्थर बरसाए जाते रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से एक आरोपी और उसकी स्कूटी को मौके पर ही दबोच लिया। सर्वेश ने कहा कि यदि समय से पुलिस नहीं आती तो आरोपी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। सर्वेश की तहरीर पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें