फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कच्चा मार्ग बारिश से दलदल में तब्दील, आवागमन में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने जताया रोष

Sat, 25 Jul 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उधर, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सामने पानी भरने से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
गांव मढ़नई में रास्ते पर जलभराव - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव मढ़नई में परशुराम इंटर कॉलेज जाने वाला कच्चा मार्ग बारिश के पानी से दलदल में तब्दील हो गया है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उधर, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के सामने पानी भरने से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो गया है।

दुकानदार दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी हाईवे पर जमा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। बीडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि गांवों में जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है और समस्या के समाधान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें