फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: बीकॉम-एमएससी एग्रोनॉमी की अंतिम मेरिट सूची जारी, एलएलएम प्रवेश के लिए संशोधन करने का दिया अंतिम मौका

Sat, 25 Jul 2026 01:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एलएलएम अभ्यर्थियों में से कई अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में एलएलबी के स्थान पर बीए, बीएससी अथवा अन्य स्नातक पाठ्यक्रम दर्ज कर दिए हैं, जबकि एलएलएम में प्रवेश के लिए एलएलबी अथवा समकक्ष विधि स्नातक उपाधि अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी संशोधन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। वहीं एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज स्नातक (यूजी) शैक्षणिक विवरण में आवश्यक संशोधन करने का अंतिम अवसर दिया गया है।

विज्ञापन


बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी की अंतिम मेरिट सूची प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन, शुल्क जमा करने सहित सभी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। समय सीमा के बाद प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा।

मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एलएलएम अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया कि कई अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में एलएलबी के स्थान पर बीए, बीएससी अथवा अन्य स्नातक पाठ्यक्रम दर्ज कर दिए हैं, जबकि एलएलएम में प्रवेश के लिए एलएलबी अथवा समकक्ष विधि स्नातक उपाधि अनिवार्य है।
विज्ञापन


ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 26 जुलाई तक प्रवेश पोर्टल पर माई एप्लीकेशन के तहत एकेडमिक एडिट विकल्प के माध्यम से अपना शैक्षणिक विवरण संशोधित कर दोबारा आवेदन सबमिट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें