फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल, आगरा रेफर

Fri, 22 Mar 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति-पत्नी समेत तीन लोग बाइक पर सवार होकर सादाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे उनकी बाइक जारऊ मोड़ पर गांव गीगला के पास पहुंची तो सामने से आते एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों रोड पर गिर पड़े। जिससे एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव जारऊ मोड़ गीगला के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। 21 मार्च देर रात हुए इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। महिला और एक युवक बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन

 
21 मार्च रात को खेरिया मोड आगरा निवासी रौनक खां, जहांगीर खां पुत्रगण फिरोज खां व जहांगीर की पत्नी रेशमा एक बाइक पर सादाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे उनकी बाइक जारऊ मोड़ पर गांव गीगला के पास पहुंची तो सामने से आते एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में तीनों रोड पर गिर पड़े। इनमें 38 वर्षीय रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहांगीर और उसकी पत्नी को गम्भीर हालत में आगरा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें