फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अज्ञात लोगों ने तोड़ी प्रतिमा, पहुंची पुलिस, नहीं मिली तहरीर

Fri, 22 Sep 2023 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव परसारा निवासी नाहर सिंह और उनके भाई गौरीशंकर ने अपने पिता बाबूलाल की मृत्यु के पश्चात अपने पिता की स्मृति में अपने खेतों पर उनकी प्रतिमा लगवाई थी। जिसे अज्ञात उपद्रवी लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही परिजनों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलीं। घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
चंदपा थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में अज्ञात उपद्रवियों ने अपने बुजुर्गों की स्मृति में लगाई प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्वज की प्रतिमा तोड़ दी जाने पर उसके अग्रजों ने अज्ञात लोगों की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव परसारा निवासी नाहर सिंह और उनके भाई गौरीशंकर ने अपने पिता बाबूलाल की मृत्यु के पश्चात अपने पिता की स्मृति में अपने खेतों पर उनकी प्रतिमा लगवाई थी। जिसे अज्ञात उपद्रवी लोगो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही परिजनों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलीं। 

घटनास्थल पर परिजन पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा प्रतिमा खंडित की गई है लेकिन घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें