फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले भर में शुक्रवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की स्नातक व एमए फाइनल की परीक्षा शुरू होंगी। इस परीक्षा के लिए जिले के तीन कॉलेजों को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में जिले के करीब 80 डिग्री कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र पर दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलीं।
कोविड-19 महामारी के बीच शुक्रवार से डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की मुख्य वार्षिक परीक्षा शुरू होगी, जिसमें बीए, बीएससी, बी. कॉम तृतीय वर्ष और एमए और एमएससी फाइनल के परीक्षार्थी शामिल होंगे। नियमित, प्राइवेट, एक्स स्टूडेंट सभी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार विश्वविद्यालय ने तीन नोडल केंद्र बनाए हैं। पहला बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, दूसरा महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ और तीसरा नोडल केंद्र राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जाएगी। इससे संबंधित निर्देश परीक्षा केंद्र प्रभारियों को भी दे दिए गए हैं, ताकि कोरोना से बचाव कराते हुए विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराई जा सकें।
-मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला कॉलेज व नोडल केंद्र प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें