हाथरस: नगर के एक कॉलेज के कक्ष में सैनिटाजेशन करती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक महिला पुलिसकर्मी सहित 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को पांच मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं।
मुरसान के गांव कोटा में 22 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। गिर्राज कॉलोनी हाथरस में 20 वर्षीय युवक, मधुगढ़ी में 32 वर्षीय युवक, सदर तहसील के पास हाथरस में 24 वर्षीय युवक, बसंत बाग कॉलोनी में 37 वर्षीय युवती, पुलिस लाइन में एक महिला पुलिसकर्मी, हलवाई खाना में 19 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, विनोद विहार कॉलोनी में 65 वर्षीय वृद्ध, 55 वर्षीय महिला, इसी कॉलोनी में 12 वर्षीय बच्चा, साकेत कॉलोनी में 49 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हाथरस शहर में चित्रगुप्त नगर में 20 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय वृद्ध जांच में संक्रमित पाए गए हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी धारू का 18 वर्षीय युवक, सहपऊ के नगला खंजमा का एक 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।