फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारियों के बीच आज शुरू होगी विवि की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू होगी। जिले में चार नोडल केंद्र परीक्षा के लिए बनाए गए हैं। परीक्षा से एक दिन पहले तक सेंटर के लॉगिन पर परीक्षा संबंधी जानकारी नहीं पहुंची। जिसे लेकर वे काफी परेशान रहे।
डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा की परीक्षा के लिए जिले में चार नोडल केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ और राजकीय डिग्री कॉलेज सादाबाद का नाम शामिल है। परीक्षा से एक दिन पहले तक विश्वविद्यालय की तैयारियां आधी अधूरी थी। जिसे लेकर कॉलेज संचालक काफी परेशान नजर आए, वहीं परीक्षा को लेकर विद्यार्थी भी गफलत में दिखे, हालांकि आज परीक्षा होगी। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कॉलेज हैं डिबार सूची में शामिल
एचसी कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी डाबर अगसौली सिकंदराराऊ, बीडीएम महिला कॉलेज संगीला नगला बरी इगलास रोड हाथरस, श्रीमती भूदेवी खुशाली राम महाविद्यालय हसायन, एचएस महाविद्यालय नगला रूंद सासनी, श्रीराम स्नेही यादव डिग्री कॉलेज पुरदिलनगर सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें