यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के निकट पिछले करीब 35 वर्षों से लोहार समाज के लोग सड़क किनारे रहते हैं। यदि ट्रक 20 मीटर और आगे आता तो उनका 15 सदस्यीय परिवार चपेट में आ सकता था।
कस्बा मुरसान में 10 जून देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से धान की भूसी लेकर मथुरा के कोसीकलां जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे फाटक संख्या 324-सी के पास सुरक्षा गार्डर व दीवार तोड़कर लाइन के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक रविंद्र को मुरसान पहुंचने पर नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक बेकाबू होकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए लाइन की ओर घुस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक ने तुरंत ट्रक मालिक को सूचना दी। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। उसने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटनास्थल के निकट पिछले करीब 35 वर्षों से लोहार समाज के लोग सड़क किनारे रहते हैं। रनिया ने बताया कि यदि ट्रक 20 मीटर और आगे आता तो उनका 15 सदस्यीय परिवार चपेट में आ सकता था। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है।