फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Thu, 11 Jun 2026 04:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना 11 जून दोपहर को गांव महरारा के पास हुई। युवक दिल्ली हावड़ा जाने वाली दोनों रेलवे लाइनों के मध्य घायल अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरा पश्चिम बंगाल का युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला, जिससे पता चला कि युवक पश्चिम बंगाला का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सहपऊ स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना 11 जून दोपहर को गांव महरारा के पास हुई। युवक दिल्ली हावड़ा जाने वाली दोनों रेलवे लाइनों के मध्य घायल अवस्था में पड़ा था। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

सेदरिया पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी। युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से मिसबोल्लाह मंडल पुत्र रफीक मंडल के रूप में हुई। वह 18 वर्ष का था और पश्चिम बंगाल का निवासी था। पुलिस उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें