फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल से बुलाने और पड़ोसियों को फंसाने के लिए चाचा ने की थी भतीजी की हत्या

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी चाचा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सात वर्ष की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मासूम की हत्या उसके सगे चाचा ने ही की थी। एएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि मृतका के चाचा ज्ञान सिंह पुत्र कलियान सिंह ने अपनी पत्नी को मायके से बुलाने और पड़ोसियों को मुकदमा में फंसाने के लिए भतीजी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को दरियापुर निवासी रामकिशन पुत्र कलियान सिंह की सात साल की बेटी का शव गांव के ही पास बाजरा के खेत में मिला था। इस मामले में पुलिस ने हरी सिंह पुत्र रामगोपाल सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसपी विक्रांत वीर एवं एएसपी प्रकाश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था, जिसके बाद एसपी ने एएसपी के निर्देशन में एअसाईटी का गठन किया गया। चार अगस्त को पुलिस ने मृतका के चाचा ज्ञान सिंह पुत्र कलियान सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ज्ञान सिंह ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि ज्ञान सिंह की पत्नी अपने मायके ग्राम मिर्जापुर थाना हाथरस जंक्शन में 28 जून को अपने ताऊ के लड़के की शादी में गई थी। 29 जून को ससुर व साले से ज्ञान सिंह का झगड़ा हो गया। इस संबंध में ज्ञान सिंह ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने ज्ञान सिंह व उसके ससुर रामेश्वर निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से ज्ञान सिंह का ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद से ही उसकी पत्नी भी उसके साथ नहीं आई। उसने ससुराल से कई बार पत्नी को बुलाने का प्रयास किया। फोन पर फांसी लगाने व जहर खाकर मर जाने की धमकी भी दी, लेकिन उसकी पत्नी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जुलाई को ज्ञान सिंह की बहन की सास की मौत हो गई। इसकी सूूचना पर भी उसकी पत्नी नहीं आई। उसकी पत्नी ने कह दिया कि तुम्हारे घर में तो कोई नहीं मरा है। इसके बाद ज्ञान सिंह के दिमाग में ख्याल आया कि यदि उसके घर में कोई ऐसी घटना हो जाएगी तो पत्नी आ जाएगी। 24 जुलाई की दोपहर को ज्ञान सिंह अपनी भतीजी को यह कहकर खेत में ले गया कि चलो बाजरा की बाल ले आएं। खेत के अंदर ले जाकर उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ज्ञान सिंह ने योजना के अनुसार अपने भाई से कहकर हरी सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। हरी सिंह से उसकी पहले से ही मुकदमेबाजी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक ज्ञान सिंह ने यह सोचकर अपनी भतीजी की हत्या की थी कि भतीजी की हत्या के आरोप में हरी सिंह व अन्य वह लोग फंसेंगे, जिससे उनकी मुकदमेबाजी चल रही है और घर में किसी की मौत होने की बात सुनकर उसकी पत्नी भी आ जाएगी। अभियुक्त ज्ञान सिंह के खिलाफ पुलिस ने धारा 302, 201 में कार्रवाई की है। एएसपी ने पुलिस टीम को इनाम दिए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें