फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका रहा ताला, वापस लौटे मरीज

विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका हुआ ताला। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहा। इससे मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। अल्ट्रासाउंड के साथ समय-समय पर उन्हें एक्स-रे से लेकर पोस्टमार्टम गृह और इमरजेंसी में भी सेवा देनी पड़ती है। इसलिए वह सप्ताह में चार दिन ही अल्ट्रासाउंड कर पाते हैं। शेष तीन दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहता है। जिला अस्पताल में बुधवार को रेडियॉलिस्ट अल्ट्रासाउंड कक्ष में सेवा नहीं दे सके। पूरे दिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहा।

सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश का कहना है कि जिला अस्पताल में मात्र एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है, केवल चार दिन ही उनकी ड्यूटी अल्ट्रासाउंड कक्ष में रहती है। शेष दिन अन्य विभाग में उनकी तैनाती रहती है। इस वजह से बुधवार को मरीजों को परेशानी हुई है।
विज्ञापन


बातचीत...

-

मेरे पेट में दर्द है। अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। अब बिना जांच कराए लौटना पड़ रहा है। - सोनू, मरीज, नगला अलगरजी।
विज्ञापन




- अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं होगी। मरीजों की परेशानी अधिकारियों को समझनी चाहिए। - प्रदीप, मरीज, हसायन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें