तमंचा और कारतूस के साथ पकड़े गए अभियुक्तों की जानकारी देते सादाबाद कोतवाल
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने हाथरस रोड पर सीएचसी के सामने से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचे, कारतूस और 4500 रुपये भी बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इनके खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली पर धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज था।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 13 जनवरी को जब वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह हमराहों के साथ गश्त करते हुए स्टेट बैंक करबन नदी के पुल पर पहुंचे तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि धारा 379 से संबंधित संदीप पुत्र सुंदरपाल निवासी जोगीपुरा हापुड़ अपने साथी अंकित पुत्र रामप्रसाद निवासी जोगीपुरा हापुड़ हाल निवासी भदेशी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ मुरसान चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर दोनों को सीएचसी के गेट के सामने से पकड़ लिया गया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस और 4500 रुपये बरामद हुए हैं।