फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, गर्भवतियों की कराई गोद भराई

विज्ञापन
किसान मेला को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राना। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

किसान कल्याण मिशन के तहत विकास खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फीता काटकर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक ने किसानों को कृषि उत्पादन व उपज के अलावा जैविक खेती के बारे में जानकारी दी और कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई जनकल्याण कारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह ने किसानों को कृषि उत्पादन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सुमंत किशोर सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, बीडीओ ज्योति शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा प्रभारी एसडीओ कृषि, चित्रवीर सिंह एसएमएस, महेंद्रपाल सिंह एडीओ कृषि, ऋषिपाल सिंह, रमेशचंद्र, देवेंद्र कुमार, गोकुल सिंह, बीटीएम मिनहाज मलिक, सोमेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, रेखा सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू निमेष, रेखा चाहर, वीसीपीएम सौरभ कुमार सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें