फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो वाहन चोर दबोचे, चोरी की चार बाइक बरामद

Sun, 07 Jan 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद पुलिस ने दो चोर दबोचे हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह दोनों मिलकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराते हैं। चोरी की बाइकों की पहचान छिपाने के लिए कूटरचित नंबर प्लेट तैयार कर उसका उपयोग करते हैं। ऐसी बाइक बेचकर शौक-मौज पूरे करते हैं।
विज्ञापन
चोरों से बरामद चोरी की बाइकें - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सादाबाद पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम करण पुत्र दानवीर निवासी उघई थाना सादाबाद व अमन पुत्र जयपाल निवासी जैतई थाना सादाबाद बताए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह दोनों मिलकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराते हैं। चोरी की बाइकों की पहचान छिपाने के लिए कूटरचित नंबर प्लेट तैयार कर उसका उपयोग करते हैं। ऐसी बाइक बेचकर शौक-मौज पूरे करते हैं। आरोपियों ने एक बाइक फिरोजाबाद से दूसरी बाइक मथुरा से चोरी की थी। तीसरी बाइक खाटू श्याम मंदिर के पास बिजली घर सादाबाद से चोरी की थी। आरोपी करण आपराधिक प्रवृति का है। उसके खिलाफ थाना चंदपा में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें