फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने आईं दो ट्रेनें, टला बड़ा हादसा

Wed, 18 Jul 2018 11:36 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों की सजगता से बुधवार दोपहर तब एक बड़ा हादसा टल गया, जब पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर मुरसान स्टेशन के दोनों तरफ आउटर पर आ गईं। यह समस्या स्टेशन के कंट्रोल रूम में आई खामी से सिग्नल फेल होने की वजह से आई थी।
विज्ञापन


इस दौरान करीब 90 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा। इसकी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

दिन में करीब एक बजे के आसपास एक पैसेंजर ट्रेन मथुरा से कासगंज जा रही थी।  स्टेशन मास्टर ने सिग्नल न मिलने की वजह से इसको कंचना फाटक के निकट रुकवा दिया। इसी दौरान कंट्रोल रूम ने कासगंज से मथुरा को जा रही मालगाड़ी भी इसी ट्रैक पर चला दी।

यह मालगाड़ी हाथरस सिटी से मथुरा के लिए रवाना कर दी गई। लेकिन स्टेशन पर कंट्रोल रूम में आई तकनीकी खामी के कारण मालगाड़ी के चालक को सिग्नल नहीं मिल सका। इससे दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर स्टेशन के दोनों आउटरों में आमने सामने खड़ी हो गईं। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने इस समस्या से निपटने के लिए मैनुअल सिस्टम लागू किया। जिससे स्टेशन से कर्मियों को दुलारी रेलवे चौकी पर भेजा गया।
विज्ञापन


जहां से झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इसी प्रकार एक कर्मी को कंचना फाटक पर भेजकर पैसेंजर ट्रेन को स्टेशन की लूप लाइन पर लाया गया। इस प्रक्रिया के दौरान करीब 90 मिनट तक ट्रैक प्रभावित रहा। स्टेशन मास्टर ने इस समस्या के बारे में कंट्रोल को भी अवगत कराया गया। जिससे ट्रैक पर चल रही अन्य पैसेंजर ट्रेन को पीछे ही रुकवा दिया। इससे अन्य ट्रेनें भी काफी देरी से संचालित की जा सकीं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें