संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
हाथरस रोड स्थित आरबीएस गौतम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रदेश के पंचायतराज और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी रमेश रंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने रमेश रंजन ने प्रभारी मंत्री एवं मंचासीन अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। कंपोजिट स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पंचायतराज मंत्री ने विधानसभा वार जिले की विकास पुस्तिका और पंचायतराज विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की पुस्तिकाओं का विमोचन किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है, तब से अब तक प्रदेश पूरे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। सरकार की सूझबूझ के चलते वै श्विक महामारी कोरोना पर भी नियंत्रण रखने में काफी सफलता मिली, जिसकी प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है।
लघु उद्योगों की स्थापना में भी प्रदेश अग्रणी रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने साकार किया है। डीएम ने जनपद में पिछले चार वर्षों में दो हजार करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों की विभाग वार संक्षिप्त जानकारी दी।
मंच पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीती चौधरी, पूर्व विधायक रामशरण आर्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भाष्कर, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, धर्मेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, सुनील गौतम, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, चौ. हंबीर सिंह, जिला संयोजक अजीवन सहयोग निधि विभाग तपन जौहर, ओमवीर सिंह प्रधान, डॉ. अविन शर्मा, डब्बू पाराशर, अशोक चौधरी, भूरा पहलवान, बंटी चौधरी, हरवेंद्र सिंह हर्रो, अमित वर्मा, आरती गौतम, पीयूष जैन आदि मौजूद थे।