फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन ब्लॉक प्रमुख पदों पर उतरेंगी महिला प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में पंचायती राज विभाग की ओर से ब्लॉक प्रमुख पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार हाथरस ब्लॉक पर महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगी। वहीं इस बार तीन ब्लॉक प्रमुख के पदों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। चार पद सामान्य वर्ग में गए हैं। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होते ही ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने कमर कस ली हैं। हालांकि कुछ दिग्गजों को मायूसी हाथ लगी है।
ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची
ब्लॉक -- वर्ग
सासनी -- एससी महिला
सादाबाद -- ओबीसी महिला
हाथरस -- महिला
मुरसान -- सामान्य
हसायन -- सामान्य
सिकंदराराऊ -- सामान्य
सहपऊ -- सामान्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें