फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहकारी समिति पर डीएपी के दो संदिग्ध बैग मिले, सचिव निलंबित

Wed, 30 Oct 2024 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति खेड़ा बरामई पर संदिग्ध डीएपी होने की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने छापा मारा। समिति पर दो बैगों में संदिग्ध डीएपी मिलने की सूचना मिली। टीम ने चार नमूने लिए। दो बैगों को सीज किया। इधर, रुहेरी में चार नमूने लिए। बरामई के सचिव अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग को शिकायत मिली कि सहकारी समिति खेड़ा बरामई से नकली डीएपी की बिक्री की जा रही है। नकली डीएपी की बिक्री की सूचना पर कृषि विभाग की टीम सहकारी समिति पर पहुंच गई। समिति पर जाकर स्टॉक का मिलान किया गया। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि एआर को-ऑपरेटिव से सचिव खेड़ा बरामई अश्विनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति कर दी गई है। दो बैग संदिग्ध डीएपी के मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। देर शाम एआर ने सचिव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें