फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 75 फीसदी से कम उपस्थिति मिली तो नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Wed, 30 Oct 2024 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपना रखा है। बोर्ड द्वारा गठित की गई टीम समय-समय पर विद्यालयों में निरीक्षण करेगी। स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच करेगी। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पाए जाने पर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड के करीब 40 विद्यालय संचालित हैं। सभी स्कूलों को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। इसके साथ ही उन विद्यार्थियों को उपस्थिति में 25 प्रतिशत छूट दी दी जा सकती है। इनमें वह विद्यार्थी हैं जो आपातकालीन स्थिति अथवा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण स्कूल में उपस्थिति नहीं हो सके हैं। सीबीएसई के जिला प्रशिक्षण समन्वय जेके अग्रवाल ने बताया है कि इस बार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। यह गणना एक जनवरी 2025 तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें