फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काठगोदाम व कानपुर से मुंबई के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 02 Jul 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया जा रहा है। वहीं एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन





पूर्व में संचालित हो रहीं काठगोदाम से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन नंबर 09075/76 का संचालन दो जुलाई से 25 सितंबर तक सप्ताह में एक दिन किया जाएगा। इसी तरह कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन से मुंबई के बीच पूर्व में चल रही साप्ताहिक ट्रेन नंबर 09185/86 को 06 जुलाई से 29 जुलाई तक फिर संचालित किया गया है। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 05045/46 लालकुआं राजकोट एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।



वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। एक ट्रेन काठगोदाम से तो दूसरी कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसी तरह से लालकुआं से राजकोट के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के संचालन की समय सीमा अवधि में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें