फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: छत पर कपड़े सुखाते समय हुआ कुछ ऐसा, दो बहनें कुएं में गिरीं, एक की मौत, दूसरी घायल

Fri, 16 Feb 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो बहनें छत पर कपड़े सुखाने गईं। छत पर अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने खुद का बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से दोनों घर से सटे कुएं में जा गिरीं। जिससे एक बहन की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई।
विज्ञापन
बंदर घुडकी से कुंआ में गिरकर युवती की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में 16 फरवरी को छत पर कपड़े सुखा रहीं दो बहनें बंदर के डर से कुएं में गिर गईं। हादसे में दोनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने बड़ी बहन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी शिव कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार चलाते हैं। उनकी दोनों बेटी सपना (19) व साधना (17) छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। संजना ने बताया कि अचानक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने खुद का बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से दोनों घर से सटे कुएं में जा गिरीं। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला। परिजनों ने घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद चिकित्सक ने सपना को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें