हाथरस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को महिला सहित दो लोगों को सर्प ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ निवासी त्रिवेणी पत्नी लक्ष्मण को 12 अगस्त सुबह सर्प ने डस लिया। इधर, चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसैन निवासी पप्पू पुत्र जमीर खां को 11 अगस्त की रात को सर्प ने डस लिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों की तबीयत में सुधार आया है।