फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट ने अपने ताऊ के लड़के के संग मिलकर अपने आप को लुटवाने की घटना को अंजाम दिया। लूट का खुलासा करते हुए सादाबाद पुलिस एवं एसओजी ने एजेंट और उसके ताऊ के लड़के को दबोच लिया।
थाना सादाबाद पुलिस एवं एसओजी टीम ने स्वतन्त्र माइक्रो फिन फाइनेन्स कम्पनी के एजेंट से हुई कैश चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। एजेंट ने अपने ताऊ के लड़के के साथ मिलकर खुद को लुटवाने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। झूठी सूचना देने वाले वादी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे हुए 107000 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
6 अगस्त को कपिल पुत्र महेश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम दीवा हीमिदपुर ,पिसावा जनपद अलीगढ ने थाना सादाबाद पर सूचना दी कि वह स्वतन्त्र माइक्रो फिन फाइनेन्स कम्पनी में एसएफओ के पद पर कार्यरत हैं। वह 107000 रुपये कैश कलेक्ट करके जा रहा था । सलेमपुर व बढ़ार के के बीच वह बाइक खड़ी करके उस पर थैला रखकर शौच करने लगा। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए औऱ बाइक पर रखा थैला लेकर भाग गए ।
विज्ञापन
लूट के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। पुलिस ने घटना में वादी व उसके ताऊ के लड़के को आज चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संटीकरा-सहपऊ जाने वाले रास्ते पर ग्राम नगला बेरू व मांगरू के मध्य मार्ग पर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पूछताछ में जुर्म का कबूल लिया।
अभियुक्त कपिल कुमार उर्फ प्रवीन कुमार ने बताया कि उसने 12 कक्षा तक पढ़ाई की है। दुर्गेश उर्फ गौरव उसके ताऊ का लड़का है। दुर्गेश शादीशुदा है और पहले एक कम्पनी में काम करता था, जिसको मंदी के कारण निकाल दिया गया । कपिल ने दुर्गेश के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई । उसने रुपयों से भरा बैग तथा दो मोबाइल फोन बैग में रखकर दुर्गेश को दे दिये । कुछ देर बाद उसने चोरी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दे दी ।
दुर्गेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अलीगढ़ में अपने गांव में भी एक कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बनाई थी । घटना को आज या कल में अंजाम देने वाला था। पुलिस टीम को 25000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।