फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल पर बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी दुर्घटना में गांव खेमगढ़ी के पास हुई। केंटर और ट्रैक्टर की भिड़ंत में केंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पीएम के लिये भेेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव भुर्रका निवासी अगस्त मुनि पुत्र शैतान सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार शाम सात बजे अपनी ससुराल गांव खेमगढ़ी जा रहे थे। गांव नगला जलाल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय अगस्त मुनि की मौत हो गई । घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।
दूसरी दुर्घटना देर रात 11 बजे गांव खेमगढ़ी के पास हुई। गांव टीकरी कलां निवासी युवक अनिल कुमार पुत्र ओमकार सिंह केंटर चलाता है। आगरा से लौटते समय केंटर की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिंडंत हो गई। अनिल की मौके पर मौत हो गई। साथ में बैठा राहुल चुटहिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। ओमकार सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें